Headlines

नाले में बही कार, 5 शव बरामद:गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 कूदकर बाहर आए; राजगढ़ में बाकी को तलाश रही रेस्क्यू टीम




राजगढ़ में ईको वैन पुल से नाले में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे। पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने गफलत में पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई। दो बाहर तैरकर निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंसे रह गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। चारों शवों को सारंगपुर लाया गया है। इनमें दो पुरुष, दो महिला और तीन साल का बच्चा शामिल है। देखिए, तीन तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *