Headlines

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर:डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन की मौत, तीसरे की हालत नाजुक; देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा




समस्तीपुर में शनिवार देर रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में होम्योपैथिक डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास की है। मृतक की पहचान एकडारा गांव निवासी डॉक्टर गौतम कुमार और भरपुर गांव के देवनारायण सिंह के पुत्र कुणाल कुमार(22) के तौर पर हुई है। प्राइवेट अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक कुणाल के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय के प्रखंड कार्यालय रोड में लैब है। रात वह अपना लैब बंद करने के बाद डॉक्टर गौतम और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर लौट रहे थए। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। डॉक्टर गौतम पंचवटी चौक पर करीब 20 साल से होम्योपैथिक क्लिनिक चला रहे थे। उनके पास लोगों की भीड़ लगी रहती थी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। तीसरे का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ‌ घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *