Headlines

सहरसा में 35 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त:2 तस्कर गिरफ्तार, 56 कार्टन में मिली 8910 बोतलें




सहरसा में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में बिहरा पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 56 कार्टन में 8910 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई। इसकी कीमत 35 लाख रुपये है। पुलिस ने दो तस्करों, गणेश यादव और नारायण साह उर्फ त्रिभुवन कुमार साह को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनी सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गणेश यादव के घर पर नशीली कफ सिरप छिपाई जा रही थी। एसपी सहरसा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनी। पुलिस टीम ने दौरमा गांव स्थित गणेश यादव के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक अर्टिगा कार सवार और एक व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर गणेश यादव को पकड़ा। 56 कार्टन में 8910 बोतलें तलाशी में 56 कार्टन में 8910 बोतलें कोडीन कफ सिरप मिलीं। गणेश यादव से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी नारायण साह उर्फ त्रिभुवन कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया। ये दोनों बिहरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *