![]()
पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी रोक लगाना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर मामलों की जांच में तेजी के निर्देश बैठक में हत्या, लूट, डकैती और महिला उत्पीड़न समेत गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। आईजी ने ऐसे मामलों की जांच में तेजी लाने और लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया। गश्ती व्यवस्था पर विशेष जोर आईजी ने रात और दिन की गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गश्ती वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग और अचानक जांच के जरिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को नियमित रूप से गश्ती व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया। हथियार तस्करी पर कार्रवाई अवैध शराब, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। आईजी ने खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया, ताकि संभावित आपराधिक घटनाओं की जानकारी पहले ही मिल सके और उन्हें रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाने में फरियादियों से अच्छा व्यवहार आईजी ने थानों में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर तत्काल ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। बैठक में एसटीएफ डीआईजी नीरज कुमार सिंह, एसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार, डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार पोद्दार, डीएसपी साइबर रघुनाथ सिंह, डीएसपी रक्षित सुधीर कुमार समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर, पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
Source link
IG बोले-'अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं':लंबित केस जल्द निपटाएं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं
