Headlines

साहित्यकुंज के पुनर्गठन, जुटेंगे दो दर्जन कवि-शायर



औरंगाबाद | साहित्य, कला एवं संस्कृति की 38 वर्ष पुरानी संस्था ‘साहित यकुंज’ का पुनर्गठन आगामी 4 अक्टूबर को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्मारक भवन में आयोजित बैठक एवं कवि गोष्ठी के दौरान किया जाएगा। इस दौरान संस्था के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। साहित्यकुंज के प्रधान महासचिव एवं वरीय रचनाकार अरविन्द अकेला तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम राय ने बताया कि वर्ष 1988 में गठित साहित्यकुंज बिहार की पुरानी साहित्यिक संस्थाओं में से एक है। संस्था ने स्थानीय युवा एवं वरीय कवियों, कवयित्रियों, शायरों, गीतकारों और साहित्यकारों को मंच प्रदान कर साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *