Headlines

बखरी के मजदूर की नोएडा में छत से गिरकर मौत:तीसरी मंजिल पर काम करते समय गिरा, 20 दिन पहले घर से गया था




नोएडा में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी नारद कुमार उर्फ नार्था (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह करीब 20 दिन पहले ही रोजगार के लिए दिल्ली-नोएडा गया था। काम करते समय वह अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। नारद अपने पीछे पत्नी इंडिया देवी (25 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी को छोड़ गया है। उनकी 60 वर्षीय मां देविका देवी का बुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही गांव में दुख का माहौल है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पवन यादव और उप सरपंच राम सेवक वर्मा ने परिवार के प्रति दुख जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की है। नारद जय जय राम सिंह की कंपनी में काम करता था, कंपनी ने परिवार को आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है। इस घटना से पूरे बदिया गांव में मातम सा छा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *