![]()
जमुई में नाबालिग छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में 2 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 7 हैंडलर्स पकड़े गए हैं। रविवार को गिरफ्तार हुए दोनों युवकों की पहचान सौरभ राम और छोटू राम के रूप में हुई है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही, वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है, आगे और भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब जानिए क्या है जमुई बैड टच कांड
19 सितंबर को जमुई के मड़वा पहाड़ इलाके में 14 साल की छात्रा के साथ सड़क पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया गया था। इसका वीडियो 21 सितंबर को सामने आया। पुलिस के अनुसार, वीडियो की जानकारी 21 सितंबर को मिली, जिसके बाद पीड़िता की पहचान कर केस दर्ज किया गया। इसके लिए SIT बनाई गई। वीडियो में दिख रहे तीन नाबालिगों को पकड़ा गया, जबकि मुख्य आरोपियों के रूप में बताए जा रहे हरेराम यादव और नंदन यादव का 22 सितंबर को एनकाउंटर किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों नदी किनारे झाड़ियों में छिपे मिले; हरेराम को पकड़ने के दौरान वह घायल हुआ, जबकि नंदन के पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हुआ। फिलहाल, नंदन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, हरेराम को पुलिस ने 23 सितंबर को कोट में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है, जिनमें एक बालिग को जेल और नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया है। वहीं, वीडियो बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी साइबर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जमुई कांड का VIDEO वायरल करने वाले 2 और गिरफ्तार:अब तक 7 हैंडलर्स पकड़े गए, पुलिस बोली- छापेमारी जारी है, और गिरफ्तारी होगी
