![]()
सहरसा में शनिवार को भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। डीबी रोड स्थित जिला परिषद परिसर के रैनबो रिसोर्ट में आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बलभद्र और सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। देखें, मौक से आई तस्वीरें… राजनीतिक हिस्सेदारी को एकजुट जरूरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वैश्य समाज को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और सशक्तिकरण के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कलवार समाज वैश्य समाज का मजबूत हिस्सा है और आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे है, लेकिन राजनीति में उसकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। अतिथियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला पार्षद रीतेश रंजन और नरेश जायसवाल ने किया। समारोह में पहुंचे अतिथियों को पाग, चादर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक भोज में दिखा सामाजिक भाईचारा समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारा एवं सामाजिक एकजुटता मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामदेव भगत, जवाहर भगत, माधव चौधरी, राजा राजकुमार भगत, अर्जुन चौधरी, पूर्व वार्ड आयुक्त घनश्याम चौधरी, मोहनपुर मुखिया संजीव जायसवाल, विकास कुमार विक्की, आनंद भगत, डॉ. श्रवण कुमार, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम भगत, खुशीलाल भगत, जितेंद्र भगत, डॉ. एसके अनुज, कृष्ण मोहन चौधरी, विवेक भगत, विकास जायसवाल, रणधीर भगत, बालेश्वर भगत, मनीष कुमार भगत और रामाशंकर भगत सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
Source link
धूमधाम से मना भगवान बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव:तारकिशोर बोले-वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को एकजुटता जरूरी
