Headlines

बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनर प्लेन क्रैश, उड़ान भरते समय हादसा:यहीं 7 महीने पहले विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार की मौत हुई थी




महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। पुणे के एसपी के मुताबिक, प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जूंद्रे सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद प्लेन के प्लेन के क्रैश होने की खबरें आई थीं। हालांकि, डिप्टी CM और बारामती विधायक सुनेत्रा पवार ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है। इसी साल 28 जनवरी को सुनेत्रा पवार के पति और महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी। पुणे पुलिस के अनुसार, ट्रेनर प्लेन में सर्किट और लैंडिंग इमरजेंसी की ट्रेनिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान वह रनवे-29 के अंतिम हिस्से (थ्रेशहोल्ड) से आगे निकल गया। इसके बाद पक्के रनवे से बाहर चला गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी में इसे रनवे एक्सकर्शन यानी विमान के रनवे की तय सीमा से बाहर निकलने की घटना बताया गया है। हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है। 13 मई: बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग विमान की क्रैश लैंडिंग हुई इससे पहले 13 मई 2026 को बारामती एयरपोर्ट के पास रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश लैंडिंग में हादसे का शिकार हो गया था।

विमान गोजुबाबी गांव के पास गिरा और जमीन पर आने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। उस समय विमान में सिर्फ एक ट्रेनी पायलट था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *