Headlines

स्वास्थ्य सचिव ने जहानाबाद सदर अस्पताल का इंस्पेक्शन किया:नई बिल्डिंग का काम दिसंबर तक पूरा करने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश




जहानाबाद के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, जिससे जगह की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बिल्डिंग बना रहे कॉन्ट्रैक्टर को दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद नई बिल्डिंग में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। कुमार रवि ने यह भी कहा कि कुछ मरीजों ने व्यवस्था को लेकर शिकायत की है। सिविल सर्जन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सभी वार्डों का दौरा कर किया निरीक्षण मीडिया ने उन्हें बताया कि इमरजेंसी में कई घंटे तक डॉक्टर गायब रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी ली गई है और जो लोग रोस्टर चार्ट के हिसाब से ड्यूटी नहीं करेंगे, उन पर विभाग कार्रवाई करेगा। एक बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई। सचिव ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि किस वजह से बच्ची की तबीयत बिगड़ी। उन्होंने सभी वार्डों का दौरा कर निरीक्षण किया। जब उनसे कहा गया कि छोटे-मोटे मामलों में भी मरीजों को पीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है, तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी ली गई है और जांच कराई जाएगी। अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश सिविल सर्जन को सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ दिन पहले एक मरीज के पैर में गलत तरीके से प्लास्टर बांधने के मामले पर उन्होंने कहा कि विभाग इसकी जांच कर रहा है। जिला पदाधिकारी के माध्यम से जांच रिपोर्ट मिली है और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन को व्यवस्था में सुधार लाने और अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर रोज बैठक कर व्यवस्था पर चर्चा करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने को कहा गया है। कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *