![]()
सहरसा में शनिवार को दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यालय में हंगामा किया। वे प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस होने से नाराज थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि रिचार्ज के बावजूद मीटर में बैलेंस माइनस दिख रहा है और बिजली कट गई है। उन्होंने जल्द सुधार की मांग की। 500 रुपये रिचार्ज के बावजूद 634 रुपये माइनस विद्यापति नगर के पद्मानंद सिंह के मीटर में 500 रुपये रिचार्ज के बावजूद 634 रुपये माइनस दिख रहे थे। बिजली कटने पर सत्यम सिंह ने शिकायत की, पर उन्हें री-कनेक्शन आवेदन देने और बकाया राशि वापस न मिलने की बात सामने आई। रंजन कुमार रवि के मीटर में भी रात को 170 रुपये थे, पर शनिवार को 747 रुपये माइनस दिख रहे थे। कई उपभोक्ताओं ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 31,000 उपभोक्ताओं का बना था बिल कार्यपालक इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि सभी शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई होगी। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात 31,000 उपभोक्ताओं का बिल बना था, जिनमें से कुछ को यह समस्या आई है। इसकी जांच होगी।
Source link
सहरसा में प्रीपेड मीटर का बैलेंस अचानक माइनस हुआ:रिचार्ज के बावजूद बिजली कटी, उपभोक्ताओं ने ऑफिस में हंगामा किया
