Headlines

खगड़िया में कई घरों के छप्पर उड़े, ट्रांसफार्मर गिरा:बिजली सप्लाई ठप, चक्रवाती तूफान-तेज आंधी से पेड़ और पशु शेड क्षतिग्रस्त




खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर शुक्रवार को देखने को मिला। चकप्रयाग गांव में अचानक आई तेज आंधी ने कुछ ही मिनटों में कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा दिया। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि एक ट्रांसफार्मर भी गिर गया। कई पेड़ और पशु शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। देखें, मौके से आई PHOTOS… कुछ मिनटों में बदल गया मौसम ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को अचानक तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते हवा इतनी तेज हो गई कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित रहने के लिए अपने-अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई घरों के छप्पर और पशु शेड उखड़े आंधी के कारण गांव में कई घरों के छप्पर उड़ गए। पशु शेड भी क्षतिग्रस्त और उखड़ गए। इसके अलावा कई पेड़ और आसपास की अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी थमने के बाद ग्रामीण अपने क्षतिग्रस्त घर और सामान को संभालने में जुट गए। ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली प्रभावित तेज हवा की चपेट में आने से गांव का एक ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीण बोले- इतनी तेज आंधी पहले नहीं देखी बब्लू चौधरी, संजय राय, मणीकांत राय, रब्बी चौधरी, बिलेयती पंडित, नवल ठाकुर और रूपेश चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आंधी अचानक आई और कुछ ही देर में गांव में नुकसान शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतनी तेज आंधी नहीं देखी थी। प्रशासन से नुकसान का आकलन और मदद की मांग ग्रामीणों के अनुसार गांव के लगभग हर हिस्से में घर, पेड़, पशु शेड या अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि आंधी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *