Headlines

नवादा में तहखाने से 124 लीटर विदेशी शराब जब्त:लग्जरी कार से तस्करी कर रहा एक आरोपी पकड़ाया, कीमत 5 लाख से अधिक




नवादा जिले के रजौली स्थित चित्रकोली उत्पाद जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से 124.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब कार में बनाए गए गुप्त तहखानों में छिपाकर झारखंड से बिहार लाई जा रही थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम बिहार-झारखंड सीमा पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी झारखंड की ओर से आ रही एक लग्जरी कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के अलग-अलग हिस्सों में कई गुप्त तहखाने मिले, जिनमें बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई थी। शराब छिपाने के इस तरीके को देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई। उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी अमृत गुप्ता ने बताया कि शराब के साथ नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं गांव निवासी राहुल पासवान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि यह कार उसे ‘चांद’ नामक व्यक्ति ने झारखंड के बरकट्ठा में दी थी और उसे बिहार तक पहुंचाने के लिए कहा गया था। आरोपी राहुल ने पूछताछ के दौरान ‘चांद’ का मोबाइल नंबर भी उत्पाद विभाग की टीम को उपलब्ध कराया है। अब पुलिस और उत्पाद विभाग उस नंबर के आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं। बरामद शराब और कार को जब्त कर आरोपी राहुल पासवान के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गाड़ियों की सघन जांच जारी बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। इन शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। चित्रकोली चेकपोस्ट पर झारखंड से आने वाले वाहनों की सघन जांच जारी है, ताकि शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *