Headlines

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जगदीश कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि:जहानाबाद में अर्पित किए पुष्प, परिजनों को बंधाया ढांढस




बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे। वे जनता दल (यू.) के संस्थापक सदस्य और जहानाबाद जद(यू.) के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार ने स्व. कुशवाहा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अपनी गहरी संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान नीतीश कुमार भावुक भी दिखे। उन्होंने स्व. नेता के साथ अपने पुराने रिश्ते और पार्टी संगठन में उनके योगदान को याद किया। नीतीश कुमार ने कहा कि जगदीश प्रसाद कुशवाहा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। वे संगठन के मजबूत साथी थे, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए सक्रियता से काम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित साथियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से पार्टी परिवार को बड़ी क्षति हुई है। नीतीश कुमार के श्रद्धांजलि स्थल पर पहुंचते ही मौजूद जद(यू.) कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक स्व. नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व सांसद अरुण कुमार और घोसी विधायक ऋतुराज कुमार भी मौजूद रहे। इनके अलावा जद(यू.) के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *