Headlines

पुलिस टीम पर हमला करने वाले पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट:कैमूर में चोरी के आरोपियों को छुड़ाने गई थी, कोर्ट ने भेजा जेल




कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के चांदो रुइया गांव में चोरी के आरोपियों को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरजा बिंद, उनकी पत्नी गुड्डी देवी और मराछु राम के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा था
भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार, मराछु राम के घर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने फौजदार बिंद और बलवंत बिंद को पकड़ लिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद डायल-112 के पुलिस अधिकारी राजा मंडल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की। आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग
पुलिस के पहुंचने के बाद मराछु राम समेत कुछ ग्रामीण पकड़े गए दोनों आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को ग्रामीणों को सौंपने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद बढ़ गया। हिरासत में लेने के दौरान पुलिस टीम पर हमला
पुलिस के अनुसार, जब टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले जाने लगी, तो ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। बाकी उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *