Headlines

27 सितंबर का राशिफल:मेष वालों की पुरानी बिजनेस समस्या खत्म हो सकती है, मिथुन वालों की प्रॉपर्टी डील होने के योग बनेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (27 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 27 सितंबर को कई राशियों के लिए काम, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों की पुरानी बिजनेस समस्या का समाधान मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों की प्रॉपर्टी डील होने के योग हैं।

सिंह राशि वालों का नया बिजनेस प्रयोग फायदेमंद रह सकता है। धनु राशि के लोगों के आय के नए साधन बनेंगे। कुंभ राशि वालों को सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। मीन राशि वालों का रुका पैसा कुछ हिस्सों में मिलने और साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने की संभावना है।

डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष -पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। मुश्किल माहौल में भी आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- ज्यादा जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। बेवजह किसी विवाद में पड़ने से तनाव बढ़ सकता है। गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें और पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें।

व्यवसाय- बिजनेस की कोई पुरानी और मुश्किल समस्या आज हल हो सकती है। जिस मामले से उम्मीद छोड़ चुके थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी पार्टियों और क्लाइंट्स के संपर्क में रहें, क्योंकि आगे उनसे फायदा हो सकता है। लव- ज्यादा व्यस्तता की वजह से पति-पत्नी एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- गले या छाती में इंफेक्शन महसूस हो तो लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नई चीजों और गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। तरक्की के कुछ नए रास्ते भी खुल सकते हैं। नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं में आकर न लें। घर में निर्माण या मरम्मत का काम चल रहा है तो रुकावट आ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद उपयोगी रहेगी।

व्यवसाय- काम की जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। मीडिया और ऑनलाइन बिजनेस में गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। किसी डील या लेनदेन में सावधानी जरूरी है, क्योंकि कोई ऑर्डर रुकने से नुकसान हो सकता है। लव- निजी परेशानियों को परिवार पर हावी न होने दें। पति-पत्नी तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंध में चल रहे लोग शादी को लेकर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे, लेकिन रूटीन को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन -पॉजिटिव- परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। घर के अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुका काम पूरा होगा और दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- परिवार में पैसों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आपकी समझदारी से समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें।

व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी और काम करने के तरीके पर दोबारा विचार करना होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी डील होने की संभावना है। लव- जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज वाले लोग खानपान और रूटीन का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क -पॉजिटिव- समय अनुकूल है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखेंगे तो सफलता मिल सकती है। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- पड़ोसियों से निजी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। ज्यादा भागदौड़ से थकान बढ़ सकती है।

व्यवसाय- बेहतर मैनेजमेंट और कर्मचारियों से तालमेल की वजह से काम की गति बढ़ेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें, क्योंकि धोखा हो सकता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार बढ़ेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इससे अपने काम पर बेहतर फोकस कर पाएंगे। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आराम और मेडिटेशन के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- लंबे समय से रुका कोई काम पूरा हो सकता है। करीबी दोस्त या रिश्तेदार की सलाह उपयोगी रहेगी। संतुलित व्यवहार मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगा। नेगेटिव- भावनाओं में आकर अपने काम से समझौता न करें, वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, लेकिन समझदारी से संबंध खराब होने से बच जाएंगे।

व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रयोग फायदेमंद रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी गैरकानूनी काम से दूर रहें। लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशहाल रहेगा। लव पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से थकान बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या -पॉजिटिव- किसी सहयोगी की मदद से पुरानी समस्या हल होगी। इससे मानसिक राहत मिलेगी और महत्वपूर्ण विषयों पर बेहतर तरीके से सोच पाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बिताएं। नेगेटिव- बच्चों की संगति या गतिविधियों से जुड़ी कोई चिंताजनक बात पता चल सकती है। डांटने के बजाय दोस्त की तरह समझाएं। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें और बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें।

व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी, इसलिए मेहनत बढ़ानी होगी। कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- इंफेक्शन, कफ और नजला परेशान कर सकता है। खानपान और इलाज को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। खासतौर पर महिलाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है और मुश्किल परिस्थिति का सामना करने का आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- कानूनी मामले से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन की परेशानी आपको तनाव दे सकती है। बातचीत में कटु शब्दों से बचें।

व्यवसाय- अनुभवी लोगों और सहयोगियों की सलाह से बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अभी सोच-समझकर फैसला करें। कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। पर्याप्त आराम और संतुलित भोजन जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक -पॉजिटिव- व्यवस्थित रूटीन और मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर में की गई मेहनत का फायदा देख सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेगेटिव- इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। जल्दबाजी से कोई काम बिगड़ सकता है। छोटी बातों पर ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य रखें।

व्यवसाय- फिलहाल मौजूदा बिजनेस पर ही ध्यान दें और नया काम शुरू न करें। आसपास के कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य- तनाव और उदासी से बचने के लिए सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- गैरजरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य और विकास पर ध्यान दें। अपनी प्रतिभा और स्किल बेहतर करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। गैरजरूरी यात्रा से समय और पैसा दोनों खर्च हो सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था अच्छी रहेगी और काम मन मुताबिक पूरे होंगे। इनकम के नए साधन बन सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर पूरा करें, वरना सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। लव- परिवार में शांति बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से बचें, क्योंकि चोट लगने या गिरने की संभावना है। बाकी सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- रोज की उलझनों से कुछ राहत मिलेगी। एकांत या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और सोच ज्यादा संतुलित होगी। नेगेटिव- विरोधी कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं। समझदारी से स्थिति संभालें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब न होने दें।

व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रयोग फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका अच्छा नतीजा आगे मिलेगा। विरोधियों पर नजर रखें। सरकारी नौकरी वालों को कोई खास और जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। लव- पति-पत्नी में तालमेल की कमी रह सकती है। एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने व्यवहार में बदलाव करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- लापरवाही से सेहत प्रभावित हो सकती है। एक्सरसाइज और योग के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर हो सकती है। अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। घर की सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े कामों में भी समय लगेगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति या किसी पारिवारिक मुद्दे पर भाइयों से विवाद हो सकता है। थोड़ी समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी सीनियर अधिकारी से विवाद होने पर नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। लव- जीवनसाथी की सेहत खराब होने से घर और काम दोनों संभालने पड़ सकते हैं। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। स्वास्थ्य- मौसम से बचाव रखें और ब्लड प्रेशर नियमित चेक करते रहें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा मांगने पर कुछ हिस्सों में मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भूमिका बढ़ेगी और सम्मान मिल सकता है। नेगेटिव- छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए निजी और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। कीमती सामान खुद संभालें।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह उपयोगी रहेगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। आपसी संबंधों में नजदीकी रहेगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित रूटीन और अच्छी जीवनशैली से सेहत अच्छी रहेगी। इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *