Headlines

औरंगाबाद में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:पति-पत्नी समेत चार घायल, पिता को बचाने पहुंचे 2 बेटों पर भी हमला




औरंगाबाद शहर के क्षत्रिय नगर मोहल्ला स्थित संत नगर आश्रम के पास पड़ोस के कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बेटे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। घायलों की पहचान क्षत्रिय नगर निवासी अरविंद कुमार सिंह के 40 वर्षीय बेटे मनीष कुमार सिंह, उनकी 36 वर्षीय पत्नी बेबी देवी, 16 वर्षीय बेटे हरिओम कुमार और 15 वर्षीय बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पिता को बचाने गए थे बेटे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी पत्नी बेबी देवी घर के बाहर दीप जला रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। आवाज सुनकर मैं दरवाजे के पास पहुंचा। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, पड़ोसियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता पर हमला होते देख उनके दोनों बेटे हरिओम कुमार और अंकित कुमार सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों किशोरों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। बीच-बचाव में पत्नी भी पहुंची परिवार के सदस्यों पर हमले के दौरान चीख-पुकार सुनकर बेबी देवी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पति और दोनों बेटों को बचाने का प्रयास किया। मनीष का आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने बेबी देवी के साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। मनीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने चारों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। नगर थाना में दिया आवेदन मनीष कुमार सिंह ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पड़ोसियों पर जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है।नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *