Headlines

DM बोले- 'पीएम सूर्यघर योजना से बढ़ रही आत्मनिर्भरता':कैमूर में सोलर मेला, लोन-सब्सिडी की सुविधा; ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन




कैमूर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने मोहनिया ब्लॉक परिसर में ‘सोलर मेला-सह-लोन मेला’ आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्य नागरिकों को सौर ऊर्जा के लाभों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सब्सिडी व ऋण के माध्यम से सौर प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कैमूर के जिलाधिकारी (DM) नितिन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार पीएम सूर्यघर योजना और कुटीर ज्योति योजना की लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों को ऋण और सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अब तक 200 से अधिक लोग योजना से जुड़े डीएम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के जरिए लोग अपने पसंदीदा वेंडर का चयन कर सकते हैं और चार से पांच वर्षों में योजना की पूरी लागत वसूल हो जाती है। जिले में अब तक 200 से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धन परिवारों और जीविका दीदियों के घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सर्वेक्षण कार्य जारी है। सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने हेतु ब्रेडा (BREDA) को प्रस्ताव भेजा गया है। बिजली बिल शून्य आ रहा-लाभार्थी स्थानीय लाभार्थी उपेंद्र मौर्य (निवासी- इटवा) ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दो साल पहले सोलर पैनल लगवाया था। तब से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है, यहां तक कि 1.5 टन का एसी चलाने पर भी कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता। मौर्य ने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल वित्तीय लाभ देती है, बल्कि प्रतिवर्ष लगभग 5000 टन कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। मेले में बैंक ऋण प्रक्रिया में आने वाली देरी की समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *