![]()
गोपालगंज जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के सदर विधायक सुभाष सिंह ने सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और खुद उनके पास जाकर स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। विधायक ने मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी भी ली। इस मौके पर प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी जनमेजय सिंह भी मौजूद थे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के मकसद से विधायक सुभाष सिंह ने मरीजों के बीच 51 किलो सेब और 51 दर्जन केले बांटे। 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान फल पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के विचार और उनका जीवन हमें हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। विधायक ने कहा कि मरीजों के बीच यह फल वितरण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों की आस्था और समर्पण दिखाता है। सुभाष सिंह ने अभियान के बारे में बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। लापरवाही नहीं करने को कहा पूरे एक महीने तक चलने वाले इस देशव्यापी अभियान के तहत गोपालगंज जिले में भी कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, स्वच्छता अभियान, पौधे लगाना और जरूरतमंदों को सहायता सामग्री बांटना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सदर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलें, इसके लिए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को भी मरीजों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने को कहा गया है। इस कार्यक्रम के दौरान दीपक कुमार, दीपू कुमार, सन्नी सिंह विकास समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और अस्पताल प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।
Source link
विधायक सुभाष सिंह ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे:सेवा संकल्प अभियान में 51 KG सेब और 51 दर्जन केले का डिस्ट्रीब्यूशन
