Headlines

थाना प्रभारी के निलंबन को लेकर 12वें दिन भी धरना:जमुई में भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का प्रोटेस्ट, अपराध रोकने की मांग




जमुई के चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन और उनकी कार्यशैली की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रमंडी थाना क्षेत्र सहित पूरे जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की। देखें, मौके से आई PHOTOS… चोरी, हत्या और महिला उत्पीड़न बढ़ने का आरोप धरने की अध्यक्षता ऐपवा की जिला संयोजक किरण गुप्ता ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में चोरी, हत्या, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों को कथित संरक्षण मिलने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप किरण गुप्ता ने कहा कि 12 दिनों से धरना जारी है, लेकिन जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। कल्लू मरांडी ने कहा कि यदि इलाके में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम लोग, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, दलित और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग धरने का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने जिला प्रशासन से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की। उन्होंने चंद्रमंडी थाना प्रभारी को निलंबित करने और उनकी कार्यशैली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग दोहराई। साथ ही जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे धरने में भाकपा माले के जिला सचिव शंभू शरण सिंह, राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव, महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी शमशाद आलम, राजद प्रधान सचिव मुरारी राम, उपाध्यक्ष रामदेव यादव और भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बासुदेव राय समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *