Headlines

मुंगेर-भागलपुर फोरलेन पर आज से 2 लेन चालू:विक्रमशिला पुल बंद होने से पहले बड़ी राहत,अब एक घंटे में पूरा होगा सफर




मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का दो लेन शुक्रवार से मुंगेर से भागलपुर के बीच वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे दोनों जिलों के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल फोरलेन के दो लेन पर ही वाहनों का परिचालन शुरू किया गया है। तेलिया तालाब से रामनगर तक सर्विस लेन से चलेंगे वाहन मुंगेर के तेलिया तालाब से रामनगर तक वाहनों को फोरलेन के सर्विस लेन से जोड़ा गया है। दोनों ओर से संपर्क पथ के जरिए वाहन फोरलेन तक पहुंच सकेंगे। अब फोरलेन तक पहुंचने के लिए मस्जिद मोड़ तक जाने की जरूरत नहीं होगी। रामनगर से कल्याणपुर तक दो लेन पर परिचालन रामनगर से कल्याणपुर टोल प्लाजा तक फोरलेन के सिर्फ दो लेन पर वाहनों की आवाजाही होगी। इसके बाद कल्याणपुर टोल प्लाजा से भागलपुर तक वाहन फोरलेन सड़क पर चलेंगे। रामनगर से बरियारपुर होते हुए भागलपुर तक फिलहाल फोरलेन के एक साइड से वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। पाटम और बरियारपुर में 400 मीटर सड़क अधूरी मुंगेर-भागलपुर के बीच करीब 400 मीटर हिस्से में दो जगह पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पाटम के पास करीब 250 मीटर और बरियारपुर के पास करीब 150 मीटर हिस्से में वाहन जीएसबी सड़क पर चलेंगे। कुछ अन्य स्थानों पर भी निर्माण कार्य जारी है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई है। सोती पुल पर नहीं उतरना पड़ेगा नीचे फोरलेन चालू होने से बरियारपुर स्थित सोती पुल पर वाहनों को नीचे उतरने की जरूरत नहीं होगी। इससे पुल के आसपास वाहनों के रुकने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। मुंगेर के रास्ते जमालपुर, खड़गपुर और तारापुर जाने वाले वाहनों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। 1 अक्टूबर से विक्रमशिला पुल पर बंद रहेगा परिचालन भागलपुर जिले में विक्रमशिला पुल पर निर्माण कार्य के कारण 1 अक्टूबर से तीन महीने तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक प्रस्तावित है। इससे पहले मुंगेर-भागलपुर के बीच वैकल्पिक मार्ग के रूप में फोरलेन के दो लेन को चालू किया गया है, ताकि भागलपुर और मुंगेर के बीच आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी न हो। पूर्णिया-कटिहार के वाहन कृष्णा सेतु से आएंगे कटिहार और पूर्णिया की ओर से आने वाले वाहन चालक श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते मुंगेर पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विक्रमशिला पुल पर निर्माण कार्य को देखते हुए 25 सितंबर से यह वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत शुक्रवार से मुंगेर-भागलपुर फोरलेन के दो लेन पर वाहनों का परिचालन शुरू किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *