![]()
मोतिहारी में शनिवार को जिलेभर के मुखिया की बैठक हुई। इसमें आवास प्लस योजना की सर्वे सूची न मिलने पर मुखिया ने नाराजगी जताई और आगामी ग्राम सभा से दूरी बनाने का ऐलान किया।
.
मुखिया संघ ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पंचायतों में मुखिया और ग्राम सभा की भूमिका कमजोर की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रदेश सचिव राजू बैठा ने की।
ग्राम सभा आयोजित करना मुश्किल
मुखिया ने बताया कि आवास प्लस योजना के लिए ग्राम सभा से एक सप्ताह पहले सर्वे सूची मिलनी चाहिए थी। लेकिन जिले की ज्यादातर पंचायतों को अब तक यह सूची नहीं मिली है, जिससे ग्राम सभा आयोजित करना मुश्किल है।
पंचायती राज व्यवस्था का सम्मान करने की मांग
संघ का कहना है कि बिना सूची के ग्राम सभा से पारदर्शिता और ग्रामीणों की भागीदारी पर असर पड़ेगा। राजू बैठा ने प्रशासन से समय पर सूची उपलब्ध कराने और पंचायती राज व्यवस्था का सम्मान करने की मांग की।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे मुखिया ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। मुखिया संघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
