Headlines

राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना:कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट, बिहार में कानून व्यवस्था भी खराब




राजद विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र शनिवार को बांका पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग के कामकाज पर नाराजगी जताई। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, राजद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने जमुई, समस्तीपुर और बांका के मंदार की घटनाओं का जिक्र किया। इन घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं को लेकर एक खास जाति को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मंत्रियों के बयानों पर भी सवाल उठाए और कहा कि कार्रवाई अपराध के आधार पर होनी चाहिए, न कि जाति के आधार पर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *