Headlines

भोजपुर में असमाजिक तत्वों ने मूर्तियों को तोड़ा:दुर्गा पूजा समिति ने जताई नारजगी, आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर रोड जाम




भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के पियनिया गांव में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार की रात बदमाशों ने मां दुर्गा समेत करीब एक दर्जन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब पूजा समिति के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त मूर्तियों को देखकर आक्रोशित हो गए। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूजा के लिए मां दुर्गा समेत करीब एक दर्जन देवी-देवताओं की मूर्तियां बनवाई जा रही थी। इस बीच रात में असामाजिक तत्वों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर एक-एक कर मूर्तियों को तोड़ दिया। इस तरह घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि मूर्तियों को तैयार कराने में काफी समय और पैसा लगा है। पूजा शुरू होने से कुछ दिन पहले इस तरह की घटना से समिति के सदस्य और ग्रामीण काफी आहत हैं। अब क्षतिग्रस्त मूर्तियों का दोबारा निर्माण कैसे कराया जाएगा, इसे लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छानबीन में जुटी पुलिस, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *