Headlines

सहरसा में बना 5.52 करोड़ का मॉडल थाना भवन:डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया उद्घाटन; नशामुक्त समाज पर दिया जोर




सहरसा के पतरघट थाना को बुधवार शाम आधुनिक सुविधाओं से लैस नया मॉडल थाना भवन मिला। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा 5 करोड़ 52 लाख 83 हजार 812 रुपए की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया। इस अवसर पर सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, प्रभारी एसडीपीओ ओम प्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर श्रीराम सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से बिहार सरकार के नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। डीआईजी ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, और आम लोगों के सहयोग से अपराध व नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। लोगों को मिलेगा त्वरित पुलिस सेवा डॉ. आशीष ने यह भी कहा कि नया थाना भवन केवल एक प्रशासनिक परिसर नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण, त्वरित पुलिस सेवा और सम्मानजनक व्यवहार मिलेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें। पुलिसिंग की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में होगा सुधार एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस भवन के शुरू होने से पतरघट क्षेत्र में पुलिसिंग की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि बेहतर आधारभूत संरचना का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी कार्यशैली अपनाने का निर्देश दिया। नवनिर्मित थाना भवन में अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, पूछताछ कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद डीआईजी और एसपी ने भवन का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान सहित कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। डीआईजी के थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *