![]()
समस्तीपुर जिले में सावन शुरू होने के बाद रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटा के दौरान 68.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो मानसून के दौरान अब तक की सर्वाधिक बारिश है। बुधवार रात भी जिले में झमाझम बारिश हुई है। जिसके चलते कई जगहों पर जल जमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अगस्त महीने में अब तक जिले में 152.6 एमएम बारिश हो चुकी है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तार ने बताया कि 7 अगस्त तक जिले में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। किसान और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी आई गिरावट पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना बना हुआ है। कई मोहल्लों में जल जमाव अगस्त की शुरुआती महीने से हो रही रुक-रुककर बारिश की वजह से समस्तीपुर के कई इलाकों में जल जमाव की भी स्थिति बनती जा रही है। वार्ड 19 के मसलन चक, सोनेलाल डाला, शहर के मोहनपुर रोड विवेक विहार मोहल्ला काशीपुर के निचले इलाकों सड़क पर पानी लगा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
Source link
समस्तीपुर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 68 एमएम बारिश:7 अगस्त तक अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना; कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति
