![]()
दरभंगा पुलिस में फेरबदल हुआ है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 24 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कई महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। केवटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक एसआई मो. लुकमान खां का तबादला मब्बी थाना किया गया है, जबकि एपीएम थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक एएसआई राजीव रंजन को वाजितपुर भेजा गया है। जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अंजनी, संदीप कुमार को नदी और विशाल कुमार महतो को सकतपुर थाना भेजा इसके अलावा पुलिस केन्द्र दरभंगा से 22 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। अंजनी, संदीप कुमार को नदी थाना, सौरभ सुमन को बड़गांव, धनंजय कुमार-मिथलेश कुमार गुप्ता को तिलकेश्वर, मनोज कुमार बहरदार को जमालपुर, रामअवतार प्रसाद गुप्ता को नेहरा, अलख नारायण को वाजितपुर, बिसुजीत कुमार को मनीगाछी और विशाल कुमार महतो को सकतपुर थाना भेजा गया है। सुरेंद्र कुमार राम को अलीनगर, राकेश कुमार को जाले, विनय पासवान को सिमरी, पीटीसी-510 को मोरो, ज्योति कुमार को विशनपुर, रमेश कुमार को हायाघाट, विनय कुमार यादव को भालपट्टी, नंद किशोर राय को सोनकी, मो. कमालुद्दीन को केवटी, पप्पू कुमार सिंह को एपीएम, अवन्तिका सिंह को घनश्यामपुर और अर्चना कुमारी को कुशेश्वरस्थान थाना में पदस्थापित किया गया है। तत्काल योगदान देने के निर्देश एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से किया गया है। संबंधित सभी पदाधिकारियों को शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Source link
दरभंगा में 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:तत्काल योगदान देने के निर्देश; ASI राजीव रंजन को वाजितपुर, सुरेंद्र कुमार राम को अलीनगर भेजा गया
