![]()
बांका के पुनसिया चौक पर बुधवार रात खराब बिजली व्यवस्था के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर यह जाम करीब एक घंटे तक रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में दिन-रात लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली न होने के कारण मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी की किल्लत बढ़ गई है। इसके चलते शौचालय, स्नान और अन्य दैनिक घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत कार्यालय में शिकायत की, लेकिन आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुनसिया चौक पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसआई पवन कुमार और रणधीर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसी दौरान बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। प्रदर्शनकारियों ने 1 घंटे बाद रोड किया खाली पुलिस के आश्वासन और तेज बारिश के कारण प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। बुधवार रात 10:00 बजे तक जाम की समस्या बनी रही, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। क्षेत्र में लगातार खराब बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Source link
बांका में खराब बिजली व्यवस्था से ग्रामीण आक्रोशित:पुनसिया चौक पर सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, 1 घंटे तक यातायात बाधित
