Headlines

भोजपुर- मारपीट में घायल युवक की मौत:चचेरे भाई पर लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, तीन धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था




भोजपुर के विशनपुरा गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बुधवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कृष्णा महतो(35) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना इमादपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की बड़ी बहन कमला देवी ने बताया कि चचेरे भाई सुरेंद्र महतो से तीन धुर जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात उसने अपनी बेटी इंदु से कहा कि तुम पकौड़ी बना, मैं आ रहा हूं। घर से बाहर निकलते ही सुरेंद्र महतो अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे खींच कर थोड़ी दूरी पर ले गए। इसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को सदर अस्पताल लेकर गए। फिर भी उनकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। बड़ी बहन कमला देवी ने चचेरे भाई सुरेंद्र महतो और उनके दोनों बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक पांच भाई और चार बहन में सबसे छोटा था। परिवार में एक पुत्र लल्लू और पुत्री इंदू है। पत्नी की मौत दस साल पहले ही हो गई थी। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *