Headlines

आरा- चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:रिटार्ड बैंककर्मी के घर से 25 लाख की चोरी हुई थी, आरोपियों में एक ज्वेलर्स भी शामिल




आरा के मीरगंज में रिटायर्ड बैंककर्मी सुमन कुमार सिन्हा के घर से 25 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें एक ज्वेलर्स भी शामिल है। जो चोरी के गहनों को खरीदकर गलाने और बाजार में बेचने का काम करता था। टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.24 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात और सात मोबाइल बरामद किए हैं। सदर एएसपी राजकुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खेताड़ी मोहल्ला निवासी मो. आसिफ उर्फ बबुआ, जेल रोड के पीछे इस्लामनगर निवासी मो. सैफ अली उर्फ नेता, कसाब टोला निवासी मो. सहबाज आलम उर्फ बड़े, उसके सगे भाई मो. बबलू उर्फ छोटे और रमगढ़िया मीठा कुआं के रहने वाले आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सोनी शामिल है। आदर्श सोनी आभूषण दुकानदार है। जो चोरी के सोने के गहनों को खरीदता था। गलाने के बाद बेच देता था। नौकरानी पर शक जताया था एएसपी ने बताया कि 28 जुलाई की रात रिटायर्ड बैंककर्मी सुमन कुमार सिन्हा के घर से करीब 25 लाख की चोरी हुई थी। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे, सोन-चांदी के जेवर और कीमती सामान ले उड़े थे। पीड़ित ने अपनी नौकरानी बबीता देवी पर शक जताते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर सदर एएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टाउन थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर सबसे पहले मो. आसिफ, मो. सैफ अली और मो. सहबाज आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आदर्श सोनी और मो. बबलू उर्फ छोटे को भी दबोच लिया। सोने-चांदी के जेवरात बरामद इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर सहबाज आलम, बबलू और आदर्श सोनी के घरों में छापेमारी की गई। वहां से चोरी के गहने बेचकर प्राप्त 5.24 लाख रुपए नकद, 13 टुकड़े सोने के बिस्किट, दो सोने की चेन, मंगटीका, ब्रेसलेट, पांच अंगूठियां, दो सेट झुमका, मंगलसूत्र सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अधिकांश आरोपित पहले से आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे है। पूछताछ के दौरान जिले में हुई दो-तीन अन्य आपराधिक घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के माल की खरीद-बिक्री के पूरे नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *