Headlines

दरभंगा में कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद:मौके से 2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग ने पकड़ा




दरभंगा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को मद्य निषेध विभाग की टीम ने 108 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप ले जा रही एक कार को भी जब्त किया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध थाना बेनीपुर की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बहेड़ा के बाबा डीहवार चौक (भरथा चौक के आगे) पर एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर खंगाला जा रहा नेटवर्क सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है। अगर किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या विभाग को दें। ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *