Headlines

बीईओ और पीएचईडी अधिकारी की अनुपस्थिति पर निंदा प्रस्ताव




प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस सभा भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख नरगिस बेगम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यपालक अधिकारी सह बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई अहम मुद्दे उठाए।उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक ने कहा कि पूर्व में पारित निंदा प्रस्तावों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीएस दुकानदार लाभुकों को हर महीने एक किलो अनाज कम दे रहे हैं। इस पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) धर्मेश ठाकुर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिन पात्र लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दे सकते हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। पीएचईडी विभाग के अधिकारी और बीईओ के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अंचल कार्यालय की कार्यशैली को लेकर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक में किसानों से उर्वरक की अधिक कीमत वसूलने का मुद्दा भी उठा। कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सभी पंचायतों में किसानों के साथ बैठक कर उचित मूल्य पर उर्वरक खरीदने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मनरेगा में दो करोड़ रुपए की राशि दी गई मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अफरोज अहमद ने बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर अब वीबीजी रामजी कर दिया गया है। 16 जुलाई से इसका पोर्टल खुल चुका है और करीब दो करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के तहत विद्यालयों में शौचालय निर्माण, जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मत, सड़क, नाला, सोख्ता और तालाब निर्माण जैसे कार्य कराए जा सकेंगे। वहीं बीपीआरओ अमित कुमार ने 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मुखिया प्रदीप कुमार झा उर्फ बबन झा, परवेज आलम, महेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि नारायण सिंह, बालिस्टर, सहाब उद्दीन, पंचायत समिति सदस्य सुमन झा, जब्बार, अताबुर, कुंदन पासवान, विरेन्द्र मंडल, बंदना देवी, कलावती देवी सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *