Headlines

सेफ्टी टैंक में दम घुटनें से मजदूर की मौत:बांका में दोनों भाई बिना सुरक्षा उपकरण उतरे, जहरीली गैस से बिगड़ी तबीयत; दूसरा अस्पताल में भर्ती




बांका शहर के ईदगाह रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बुधवार को सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक के भीतर उतरे दो सगे भाई जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सेफ्टी टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस का प्रभाव माना जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… तबीयत बिगड़ने से टैंक के अंदर हुए बेहोश जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे टैंक के भीतर ही अचेत हो गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने दोनों भाइयों को टैंक से बाहर निकाला सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी ऋषभ मिश्रा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को टैंक से बाहर निकालकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने त्रिलोचन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ मृतक की पहचान केवलडीह निवासी लड्डू मंडल के पुत्र त्रिलोचन कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बिना सुरक्षा उपकरण और मानकों के सेफ्टी टैंक की सफाई कराए जाने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे कार्यों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *