Headlines

सड़क हादसे में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की मौत:दोस्त के साथ पत्नी को लाने सुसराल जा रहे थे,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर




भोजपुर में बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर समेत 2 लोगों को रौंद दिया। हादसे में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर की मौत हो गई। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर जान नहीं बची। पीछे बैठा उनका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व. अनंत सिंह के 42 वर्षीय बेटे अशोक सिंह है। जो रोहतास जिले के तिलौथू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे। जबकि जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी दशरथ यादव के बेटे भोला यादव हैं। मृतक के चचेरे भाई कमलेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी अपने मायके बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव गई थी। जब वह अपने दोस्त भोला यादव के साथ बाइक से पत्नी को लाने के अपने ससुराल केशवपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान केशवपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल हालांकि डायल 112 नंबर पुलिस वाहन ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जख्मी उनके दोस्त भोला यादव का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां मीरा देवी, पत्नी बेबी सिंह और एक बेटी माही है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम है। उनकी मां मीरा देवी, पत्नी बेबी सिंह और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *