![]()
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी विभाग ने पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई यह कार्रवाई नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई। संवेदक परवेज कौशर ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव शंकर प्रसाद नल-जल योजना के भुगतान के लिए उनसे 28 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत न देने पर भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। संवेदक ने 27 जुलाई को लिखित शिकायत दी थी। 15 हजार रुपए की पहली किस्त लेते पकड़े गए शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों की सत्यता की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने एक योजना बनाई। इस योजना के तहत मलदहिया मदरसा परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। निगरानी विभाग यह भी पता लगा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। इस कार्रवाई से नरकटियागंज प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी कार्यालयों में भी इस मामले पर बात की जा रही है। विजिलेंस के डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने यह भी कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Source link
बेतिया में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार:नल-जल योजना के भुगतान के लिए मांगा था 28 हजार, पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई
