![]()
मोतिहारी में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। समाहरणालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 में किए गए प्रावधानों को लेकर आपत्ति जताई गई। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव किए जाने से उनकी निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। SIR से मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय ने आरोप लगाया कि बिहार में SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे गरीब, युवा, महिलाएं, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता प्रभावित हुए हैं। फॉर्म-6 में अतिरिक्त घोषणा पर भी आपत्ति कांग्रेस नेताओं ने फॉर्म-6 में अतिरिक्त घोषणा की व्यवस्था का भी विरोध किया। नेताओं ने इसे मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारों के संदर्भ में गंभीर मुद्दा बताया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की गई।
Source link
मोतिहारी में CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका:SIR और फॉर्म-6 के प्रावधानों का विरोध, डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन
