Headlines

Russia Tu-95 Military Aircraft Crash


मॉस्को14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रूस के अमूर इलाके में मंगलवार को प्लेन क्रैश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

रूस के अमूर इलाके में मंगलवार को प्लेन क्रैश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ।

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, विमान का फ्यूल टैंक उड़ान भरते ही ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह एक सुनसान इलाके में गिरा।

घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार सभी लोग क्रू मेंबर थे।

विमान में गोला-बारूद नहीं था

रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में गोला-बारूद लोड नहीं था। हालांकि ब्लास्ट किस वजह से हुआ और कैसे हुआ ये अभी सामने नहीं आया है।

Tu-95 सैन्य विमान को सोवियत संघ के समय डिजाइन किया गया था। रूस नियमित सैन्य अभ्यासों में इस विमान का इस्तेमाल करता है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।