Headlines

3 देसी कट्टा-कारतूस के साथ एक शख्स गिरफ्तार:खगड़िया में दहशत फैलाने के लिए करता था फायरिंग, पुलिस ने घर पर की छापेमारी




खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अलौली थाना क्षेत्र के लहड़ी मखनाही गांव में संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में अवैध अग्नेयास्त्रों के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। DIU ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई इसी अभियान के तहत अलौली थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव निवासी सुदामा साह, पिता स्वर्गीय राम प्रकाश साह, लंबे समय से अवैध हथियार अपने पास रखता है और क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करता है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सुदामा साह के घर से तीन देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अलौली थाना कांड संख्या-327/26, दिनांक 31 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) और 26 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका किसी आपराधिक गिरोह या अन्य वारदातों से कोई संबंध तो नहीं है। इस छापेमारी अभियान में अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, डीआईयू टीम खगड़िया, एसटीएफ (एसओजी-03) तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *