Headlines

कोसी नदी में डूबने से महिला की मौत:सुपौल में मवेशी चराने जा रही थी, पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरी




सुपौल के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की बौराहा पंचायत के वार्ड नंबर-10 में बुधवार को कोसी नदी में डूबने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर-10 निवासी सुरजीत कुमार राय की पत्नी अनुपम कुमारी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मवेशी चराने जा रही थीं, फिसला पैर जानकारी के अनुसार, अनुपम कुमारी बुधवार को मवेशी चराने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कोसी नदी के किनारे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के बाद वह नदी के गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। ग्रामीणों ने महिला को डूबते देखा घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिला को नदी में डूबते देखा। ग्रामीणों ने तत्काल उनके परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद नदी से मिला शव स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद अनुपम कुमारी का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई। सीओ बोलीं- पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी किशनपुर की सीओ रिया राज ने बताया कि महिला के कोसी नदी में डूबने की जानकारी मिली है। महिला का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव देखते ही बिलख पड़े परिजन महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार के लोग बिलख पड़े। आसपास के ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, कोसी नदी के किनारे पानी की गहराई और फिसलन के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सावधानी बरतने की जरूरत बताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *