कटिहार में अभियोजन कार्यों की एसपी ने की समीक्षा:लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
कटिहार पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभियोजन कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक और अभियोजन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा करना…
