नेताओं ने चक्काजाम करने की बात कही।
AISA की ओर से कल बिहार बंद किया गया था। अब AISA-RYA ने 30 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस का आह्वान किया है। साथ ही, पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा।
.
नेताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जब तक दर्ज किए गए सभी मुकदमे पूरी तरह वापस नहीं ले लिए जाते, तब तक संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। 30 जुलाई को पटना में चुनाव है, इसलिए यहां छोड़कर पूरे बिहार में आंदोलन होगा। अगले दिन पटना में होगा।

AISA ने रविवार को पीसी की।
सैकड़ों निर्दोष छात्रों को जेल में ठूस रहे
RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार वार्ता की मेज पर समझौता करती है और दूसरी तरफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले विधायकों, छात्र नेताओं और सैकड़ों निर्दोष छात्रों को जेल में ठूस रही है।
दमनकारी रुख अपनाते हुए सरकार ने कई प्रमुख चेहरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है जिसे छात्र-युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी नेताओं और छात्रों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए।
कल पटना आएगी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा
जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित नेता और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा कल यानी 27 जुलाई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह जेल में बंद सभी गिरफ्तार साथियों और छात्र नेताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगी।
आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल और इलाजरत छात्रों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेंगी। राज्य के विभिन्न छात्र समूहों और आम छात्रों से सीधा संवाद कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगी।
