Headlines

गयाजी में तालाब से लापता शख्स की मिली लाश:उपलाती लाश पर राहगीरों की पड़ी नजर, गोदाम में काम किया करते थे




शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित दिघी तालाब से लापता शख्स की लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, दिघी तालाब के पास से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर पानी में उपला रही एक डेड बॉडी पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। घंटों तक पहचान नहीं हुई थी शव मिलने के कई घंटे बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन शहर में खबर फैली तो लोग शव को देखने मौके पर पहुंचे। तब पहचान हुई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय भोला ठाकुर के रूप में की गई है। भोला ठाकुर कल दोपहर बुधवार को लगभग 3:00 बजे से लापता थे। वह एक गोदाम में कर्मचारी के रूप में काम करते थे और वहीं से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
इंस्पेक्टर शमीम अहमद ने बताया कि शुरुआती जांच में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन व्यक्ति तालाब तक कैसे पहुंचा और यह हादसा है या कोई साजिश, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *