Headlines

मंत्री श्रवण ने 1 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन:जहानाबाद में सामुदायिक भवन और सामाजिक शौचालय का लोकार्पण




जहानाबाद जिले में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। ये सभी कार्य जिला परिषद की ओर से कराए गए हैं। इस दौरान उन्होंने मुरगांव में एक सामुदायिक भवन और हुलासगंज बाजार में एक सामाजिक शौचालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिला परिषद के जरिए जिले के ग्रामीण इलाकों में कई विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं। लगातार कोशिश की जा रही इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के काम की तारीफ की। मंत्री ने बताया कि सरकार का मकसद गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर करना है। विकास योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में अभी भी सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी स्थानीय समस्याएं बताईं। उन्होंने सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें उनके सामने रखीं। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *