Headlines

सीतामढ़ी के 9 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुले:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा लाभ




सीतामढ़ी के छात्रों के लिए बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जिले के नौ प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया। इन कॉलेजों के खुलने से रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा, बाजपट्टी, परसौनी, सुप्पी, चोरौत, नानपुर, बोखरा और मेजरगंज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के थुम्मा स्थित डिग्री कॉलेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जिलाधिकारी रिची पांडे और स्थानीय विधायक पंकज मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह, मेजरगंज में विधायक अनिल राम और सोनबरसा में विधायक गायत्री देवी की उपस्थिति में कॉलेजों का उद्घाटन किया गया। अन्य प्रखंडों में भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडे ने इसे जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने घर के पास गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी, जिससे विशेष रूप से छात्राओं की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन इन संस्थानों के बेहतर संचालन और सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम करेगा। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इस दिन को सीतामढ़ी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई है। सांसद ने जोर दिया कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। इन कॉलेजों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और जिले का शैक्षणिक विकास तेज होगा। उद्घाटन समारोहों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *