आज 13 केंद्रों पर बीपीएससी प्रोसिक्यूशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा:तीन स्तर की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश, सभी केंद्रों पर CCTV-जैमर और मजिस्ट्रेट तैनात
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित अभियोजन पदाधिकारी (प्रोसिक्यूशन ऑफिसर) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, जैमर, तीन स्तर की तलाशी और दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह…
