Headlines

आज 13 केंद्रों पर बीपीएससी प्रोसिक्यूशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा:तीन स्तर की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश, सभी केंद्रों पर CCTV-जैमर और मजिस्ट्रेट तैनात




बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित अभियोजन पदाधिकारी (प्रोसिक्यूशन ऑफिसर) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, जैमर, तीन स्तर की तलाशी और दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जबकि दूसरी पाली में विधि (लॉ) विषय की परीक्षा आयोजित होगी। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं ले जा सकते जिला प्रशासन के अनुसार पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। इनमें से एक प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर कर वीक्षक को जमा करना होगा। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर थ्री-स्टेप फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों की तीन चरणों में तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी परीक्षार्थी चीट-पर्ची, मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और जैमर लगाए गए हैं, जिससे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *