Headlines

Supaul News | Teenager Drowns In Pond During Bath; NDRF Recovers Body


सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

.

मृतक की पहचान थुमहा वार्ड-12 निवासी प्रिंस कुमार (करीब 15 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अमरेंद्र शाह का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, प्रिंस अपने साथियों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गांव के एक तालाब में स्नान करने चला गया।

नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की गई।

तालाब में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने काफी देर तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया और किशोर को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की शाम पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि किशोर की तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

सीओ बोले-परिजनों को सरकारी सहायता जल्द

वहीं, पिपरा के प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से आपदा राहत योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *