Headlines

बांका में बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपए:आवेदन बढ़ाने के लिए शिक्षा सेवकों को 10-10 फॉर्म भरवाने का टारगेट




बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बांका में एक बैठक हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की प्रगति को लेकर आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता जिला योजना पदाधिकारी ने की। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाने के लिए शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज और केआरपी को जरूरी निर्देश दिए गए। यह बैठक 22 से 25 सितंबर तक अलग-अलग प्रखंडों के शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज और केआरपी के साथ हो रही है। बेरोजगार युवक-युवतियों को दी जाती है आर्थिक मदद मंगलवार को चांदन, कटोरिया और बेलहर प्रखंड के कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सिंगल विंडो ऑपरेटर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक ने योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 साल के इंटरमीडिएट या ग्रेजुएट बेरोजगार युवक-युवतियों को आर्थिक मदद दी जाती है। यह मदद उन्हें रोजगार ढूंढने के दौरान मिलती है। कम से कम 10-10 आवेदन कराने का लक्ष्य पात्र युवाओं को हर महीने एक हजार रुपये दो साल तक दिए जाते हैं। इसके साथ ही तीन महीने का कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण भी मिलता है। जिला योजना पदाधिकारी ने सभी शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज को कम से कम 10-10 आवेदन कराने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि इसी महीने से पात्र उम्मीदवारों को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र भेजना सुनिश्चित करें। इससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना का लाभ ले पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *