श्मशान घाट के पास पेटी में मिला जला हुआ शव:सीतामढ़ी में हत्या की आशंका पर जांच शुरू, पहचान का प्रयास जारी
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव पेटी में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।…
