![]()
भागलपुर में सरकारी पशु चिकित्सालय में रविवार की रात चोरी हुई है। चोर कंप्यूर सहित अन्य उपकरण ले गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हई, जब ऑफिस खुला। चिकित्सालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार को जब चिकित्सालय के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद जब कार्यालय के अंदर जाकर निरीक्षण किया गया तो हॉल की एक खिड़की का शीशा भी टूटा मिला। कार्यालय में रखे कंप्यूटर सिस्टम का मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड और माउस गायब थे। डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार पंजियारा ने जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के दौरान कार्यालय में घुसकर सरकारी संपत्ति की चोरी की है। पहले भी हो चुकी घटना इससे पहले भी सरकारी दफ्तर में चोरी की घटन हुई थी। कई सरकारी संस्थानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। रात के समय न तो पर्याप्त निगरानी रहती है और न ही सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था रहती। इस कारण चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। यदि किसी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि या आरोपियों की तस्वीर कैद हुई होगी तो उनकी पहचान करने में मदद मिल सकती है। थानेदार रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
पशु चिकित्सालय से सरकारी संपत्ति की चोरी:चोर कंप्यूटर-माउस ले गए, कर्मचारी पहुंचे तो टूटा मिला ताला, बिखरे थे सामान
